22.8 C
Jabalpur
October 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

केवलारी पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 7 क्विंटल महुआ लहान नष्ट

नाले के किनारे चल रहा था कच्ची महुआ शराब बनाने का काम, पुलिस ने भट्टी व अन्य सामग्री भी की नष्ट_
सी टाइम्स केवलारी- अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केवलारी पुलिस ने ग्राम मशानबर्रा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 7 क्विंटल महुआ लहान नष्ट किया। साथ ही मौके पर अवैध शराब निर्माण में उपयोग की जा रही भट्टी एवं अन्य सामग्री को भी नष्ट किया गया।
पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मशानबर्रा में खेतों के बीच से बहने वाले नाले के किनारे कच्ची महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर केवलारी पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की सघन तलाशी ली। इस दौरान नाले के किनारे डिब्बों में भरकर रखा करीब 7 क्विंटल महुआ लहान मिला।
मौके पर किसी व्यक्ति की मौजूदगी नहीं मिली। पुलिस टीम ने अवैध शराब निर्माण को रोकने के उद्देश्य से महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा शराब बनाने के लिए तैयार की गई भट्टी और अन्य सामग्री भी नष्ट की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी केवलारी आशीष भराडे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी केवलारी निरीक्षक प्रीतम सिंह तिलगाम, उपनिरीक्षक मयाराम परतेती सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अन्य ख़बरें

गोविंद गंज रामलीला का श्रीमुकुट पूजन चल समारोह आज

Newsdesk

कैथरा रेलवे फाटक 24 घंटे रहेगा बंद, जबलपुर-भोपाल मार्ग पर वाहनों के लिए डायवर्जन

Newsdesk

महा स्वास्थ्य शिविर में 900 से अधिक मरीजों की जांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading