22.8 C
Jabalpur
October 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

संस्कृति महोत्सव में चक्की खमरिया के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान_
सी टाइम्स कुरई – केशव शिक्षा समिति मध्यप्रदेश महाकौशल प्रांत जबलपुर की योजना के अनुसार 2 अक्टूबर 2026 को बंडोल, जिला सिवनी में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सरस्वती शिशु मंदिर चक्की खमरिया के भैया-बहिनों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में वंदे मातरम् गायन शिशु वर्ग में सोनिया, शिवांशी और वैष्णवी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वंदना गायन बाल वर्ग में दृष्टि, सृष्टि और जानवी की टीम ने भी उपविजेता का स्थान हासिल किया।
व्यक्तिगत गीत में बाल वर्ग से चांदनी फरकारे और शिशु वर्ग से भावेश चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल भजन में ओम राठौर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
रंगोली प्रतियोगिता बाल वर्ग में किंजल नवरेती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गीता पाठ श्लोक गायन में बाल वर्ग से प्रियांशी गोस्वामी ने प्रथम तथा शिशु वर्ग से लक्ष्य वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मानस गायन प्रथमाक्षरी बाल वर्ग में आशी, प्रिया और वैष्णवी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन शिशु वर्ग में पूजा फरकारे ने प्रथम स्थान हासिल किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में बाल वर्ग से दिव्यांशी सोनी ने तृतीय तथा शिशु वर्ग से आईशा अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रश्नमंच प्रतियोगिता बाल वर्ग में ओम डेहरिया, प्रिंस यादव और अनुराग यादव की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी भैया-बहिनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अन्य ख़बरें

गोविंद गंज रामलीला का श्रीमुकुट पूजन चल समारोह आज

Newsdesk

कैथरा रेलवे फाटक 24 घंटे रहेगा बंद, जबलपुर-भोपाल मार्ग पर वाहनों के लिए डायवर्जन

Newsdesk

महा स्वास्थ्य शिविर में 900 से अधिक मरीजों की जांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading