।
कटनी। कुठला थाना परिसर में आग से गंभीर रूप से झुलसे दलपत पटेल की मौत के बाद कटनी में आक्रोश भड़क उठा। दलपत की मौत से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने इंदिरा नगर तिराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
ज्ञात हो की विगत सांय इंद्रा नगर निवासी डलपत पटेल ने जवळनशील पदार्थ डालकर कुठला थाना परिसर में स्वयं को आग लगा ली थी, बेटे के बाद पत्नी को चोरी के मामले में आरोपी बनाने से नाराज था दलपत।
परिजनों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग।
प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने कुठला थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस की कथित प्रताड़ना और दबाव के चलते दलपत पटेल ने आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर परिजन न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं, खबर लिखें जाने तक प्रदर्शन जारी था, पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाश देने का प्रयास कर रहे थे ।


