27.5 C
Jabalpur
October 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत महिला कृषि सखियों का सम्मान



बालाघाट, 02 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत “अंतरराष्ट्रीय महिला वर्ष 2026” के अवसर पर ग्राम हट्टा स्थित सेवा सहकारी समिति में महिला कृषि सखियों एवं पंजीकृत महिला किसानों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला किसानों को कृषि क्षेत्र में उनकी सहभागिता एवं भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।

     कार्यक्रम में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) के जिला प्रबंधक श्री सुधीर कुमार तेलकर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को योजना की उपयोगिता, फसल सुरक्षा एवं बीमा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में बताया।

    कृषि विभाग की कृषि विस्तार अधिकारी कु. लालिमा गजभिए ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी। वहीं जैविक खेती से जुड़ी कृषि सखी श्रीमती सुनीता बिसेन ने किसानों को जैविक खेती के महत्व, प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग तथा जैविक कृषि पद्धतियों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला कृषि सखियों को कृषि सखी किट भी प्रदान की गई। इस अवसर पर महिलाओं को कृषि क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।


    कार्यक्रम में सेवा सहकारी समिति हट्टा के सहायक प्रबंधक श्री सुशील सोनेकर, एआईसी के जिला प्रबंधक श्री सुधीर कुमार तेलकर, कृषि विस्तार अधिकारी कु. लालिमा गजभिए, एआईसी के ब्लॉक प्रतिनिधि श्री लोकेश बिसेन, श्री पंकज चौरे, श्री प्रदीप बोपचे सहित आमंत्रित कृषि सखियां उपस्थित रहीं।

अन्य ख़बरें

केरल के गृह मंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के दिए आदेश

Newsdesk

मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, यूपी मीडिया विभाग की नई टीम घोषित, बनाए गए 31 प्रवक्ता

Newsdesk

गोविंद गंज रामलीला का श्रीमुकुट पूजन चल समारोह आज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading