22.1 C
Jabalpur
October 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विधायक गौरव सिंह पारधी की उपस्थिति में सरपंच संघ की बैठक खैरलाँजी में हुई सम्पन्न



विधायक ने अधिकारियों को आगामी बैठक से पहले समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
नवभारत,खैरलांजी। जनपद पंचायत खैरलांजी के सरपंच संघ की बैठक गुरुवार, 8 सितंबर को ग्राम पंचायत खैरलांजी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की 62 ग्राम पंचायतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, विशेषकर लंबित भुगतान और निर्माण कार्यों से संबंधित मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विधायक गौरव सिंह पारधी, सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र देशमुख, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी गायत्री कुमार सारथी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष तेजलाल चौधरी, भाजपा कटोरी मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश राहगंडाले, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय मेश्राम, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद लिल्हारे सहित जनप्रतिनिधि एवं पंचायत पदाधिकारी मौजूद रहे।

62 पंचायतों के सरपंचों ने  विधायक के सामने रखीं समस्या,विधायक ने समाधान कराए जाने दिए निर्देश

सरपंच संघ अध्यक्ष पुष्पेंद्र देशमुख ने जनपद क्षेत्र की 62 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की विभिन्न समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। उन्होंने पंचायतों में लंबित भुगतानों सहित अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए विधायक को ज्ञापन भी सौंपा।

बैठक में मनरेगा के लंबित भुगतान, वर्तमान एवं पूर्व सरपंचों से संबंधित भुगतान, जीरामजी निर्माण कार्यों की स्वीकृति सहित पंचायतों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान अनेक सरपंचों ने अपनी-अपनी पंचायतों की समस्याओं से अधिकारियों एवं विधायक को अवगत कराया।
सरपंचों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद विधायक गौरव सिंह पारधी ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को आगामी बैठक से पूर्व समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायतों की समस्याओं के समाधान के लिए सरपंचों द्वारा मौखिक रूप से जानकारी देने के साथ-साथ लिखित आवेदन भी प्रस्तुत किए जाएं, ताकि समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

विधायक ने पंचायतों के विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वय से क्षेत्र की पंचायतों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

बैठक में खैरलांजी सरपंच श्रीमती ज्योति नागपुरे, दुर्गेश पारधी, दीपक देशमुख, घनश्याम राऊत, सुरेंद्र उपवंशी, नोकराम सोनवाने, गंगाराम डहरवाल, कौशलनाथ तुरकर, सुभाष क्षीरसागर, मनीष पारधी, डेविड मेश्राम, संदीप क्षीरसागर, प्रफुल्ल नागपुरे, दिनेश डोहरे ,अभिषेक सेलोकर सहित अन्य सरपंच, सचिव, जीआरएस एवं जनपद पंचायत के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

सचिन वाजे की लग्जरी लाइफस्टाइल पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने जताई हैरानी, एनआईए से मांगा आय और संपत्ति का ब्यौरा

Newsdesk

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading