26.5 C
Jabalpur
October 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा*


*पीथमपुर परियोजना के लिए भूमि, अवसंरचना, अनुमतियों और प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत चर्चा*
*बड़े सौर ऊर्जा प्रकल्प के लिए भूमि चिन्हांकन में सहयोग का आश्वासन दिया*
—-
*मुंबई, 8 अक्टूबर।* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मुंबई के होटल द सेंट रेजिस में आयोजित “इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश” में सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से चर्चा की। बैठक में मध्यप्रदेश में कंपनी के विस्तार, विशेष रूप से पीथमपुर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड परियोजना के लिए भूमि आवंटन, आवश्यक अवसंरचना, विभिन्न अनुमतियों, निवेश प्रोत्साहन और बड़े सौर ऊर्जा प्रकल्प के लिए भूमि की पहचान सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में पीथमपुर के सेक्टर-7 में कंपनी की प्रस्तावित परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण एवं स्थानीय स्तर की बाधाओं के निराकरण पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित प्रक्रियाओं को सुगम बनाने तथा दिसंबर 2026 तक जल, बिजली और सड़क जैसी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कंपनी की दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बड़े सौर ऊर्जा प्रकल्प के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान करने और उसके आवंटन में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही सौर ऊर्जा परियोजना के लिए आवश्यक प्रोत्साहन, आधारभूत संरचना और अनुमतियों को शीघ्र उपलब्ध कराने के संबंध में भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेशकों को आवश्यक सुविधाएं और अनुमतियां समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

बैठक में पीथमपुर परियोजना के प्लॉट हस्तांतरण एवं पुनःपंजीकरण शुल्क में छूट, कंपनी के नाम को एसपीएलएल से एसपीआईएल करने के लिए सीसीआईपी में आवश्यक संशोधन तथा परियोजना से संबंधित अन्य प्रक्रियाओं को सुगम बनाने पर भी चर्चा हुई।

*पीथमपुर में 3,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव*

सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से पीथमपुर में लगभग 3,000 करोड़ रुपये के निवेश से ग्रीनफील्ड परियोजना स्थापित करने का प्रस्ताव है। इस परियोजना के अंतर्गत भारत, अमेरिका, यूरोप और अन्य प्रमुख बाजारों के लिए औषधि फॉर्मुलेशन विनिर्माण सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना से लगभग 1,750 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है, जिसमें करीब 1,250 प्रत्यक्ष और 500 अप्रत्यक्ष रोजगार शामिल हैं।

सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारतीय बहुराष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल कंपनी है, जिसका कारोबार 54,543 करोड़ रुपये है। कंपनी 100 से अधिक देशों में ड्रग फॉर्मुलेशन और एपीआई का विनिर्माण करती है तथा छह महाद्वीपों में 40 से अधिक विनिर्माण सुविधाओं का संचालन कर रही है। कंपनी ने वर्ष 1984 में देवास में अपना विनिर्माण संयंत्र स्थापित किया था। मध्यप्रदेश स्थित इसके फॉर्मुलेशन एवं एपीआई संयंत्रों में करीब 3,958 कर्मचारी कार्यरत हैं।

*रतलाम फार्मा पार्क में निवेश की इच्छुक*

चर्चा के दौरान दिलीप सांघवी ने रतलाम में प्रस्तावित फार्मा पार्क में भी कंपनी की रुचि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि रतलाम में फार्मा पार्क स्थापित होता है, तो सन फार्मा समूह वहां निवेश की संभावनाओं पर विचार करने की इच्छा रखता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में फार्मास्यूटिकल एवं अन्य उच्च मूल्यवर्धित उद्योगों के विस्तार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि निवेशकों को भूमि, बिजली, पानी, सड़क, ऊर्जा, अनुमतियों और अन्य आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर सुगमता से उपलब्ध हों, ताकि निवेश प्रस्तावों को शीघ्र धरातल पर उतारा जा सके।

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं और राज्य सरकार की निवेशक-अनुकूल नीतियों की जानकारी देते हुए उद्योग जगत को प्रदेश में नए निवेश और विस्तार के लिए आमंत्रित किया।

अन्य ख़बरें

सचिन वाजे की लग्जरी लाइफस्टाइल पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने जताई हैरानी, एनआईए से मांगा आय और संपत्ति का ब्यौरा

Newsdesk

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Newsdesk

भाजपा संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया ने कार्यकर्ताओं से समीक्षा बैठक में किया संवाद ——–

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading