26.5 C
Jabalpur
October 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली,  राजधानी दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को सभी खुदरा शराब की दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और एहतियाती कदम के तौर पर यह फैसला लिया गया है। सर्कुलर के अनुसार, दिल्ली पुलिस से प्राप्त इनपुट और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत एल-6, एल-6 एंड एल-6एफजी, एल-8, एल-10 तथा एल-8 एंड एल-14 श्रेणी के लाइसेंस वाली सभी रिटेल शराब दुकानें 9 और 10 अक्टूबर को पूरी तरह बंद रहेंगी। आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति के बाद जारी किया गया है। इसके तहत सरकारी और निजी, दोनों तरह की शराब की दुकानों पर रोक लागू रहेगी। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। विभिन्न विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शनों के बीच कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। राजधानी में हाल के दिनों में हुए राजनीतिक प्रदर्शनों को लेकर भी विवाद बढ़ा है।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप सामने आए हैं। दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों ने दावा किया है कि प्रदर्शन के दौरान उन पर हमला किया गया, उन्हें धक्का देकर गिराया गया और लात-घूंसों से मारा गया। एक महिला कांस्टेबल ने भी आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें चोटें आई थीं। पुलिस के अनुसार, ड्यूटी के दौरान जवान कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रहे थे। इन घटनाओं को लेकर दिल्ली पुलिस ने कई एफआईआर भी दर्ज की हैं और मामले की जांच जारी है। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में दो दिनों के लिए शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। –

अन्य ख़बरें

सचिन वाजे की लग्जरी लाइफस्टाइल पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने जताई हैरानी, एनआईए से मांगा आय और संपत्ति का ब्यौरा

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा*

Newsdesk

भाजपा संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया ने कार्यकर्ताओं से समीक्षा बैठक में किया संवाद ——–

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading