26.5 C
Jabalpur
October 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

CM Rise School बदरा की व्यवस्थाओं पर समाजसेवी शिवांश सिंह राजपूत ने उठाए सवाल

प्रहलाद गुप्ता -कोतमाNH-43 अनुपपुर रोड, ग्राम बदरा स्थित CM Rise School में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। स्कूल की छुट्टी के समय बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे बिना किसी शिक्षक या जिम्मेदार व्यक्ति की मौजूदगी के सड़क पार करते नजर आते हैं। कई बच्चे दौड़कर सड़क पार करते हैं।

वहीं दूसरी ओर, दो मैजिक वाहनों में क्षमता से अधिक संख्या में स्कूली बच्चों को बैठाकर ले जाने की स्थिति भी सामने आई है, जिससे बच्चे ठीक से बैठ तक नहीं पा रहे हैं।

समाजसेवी शिवांश सिंह राजपूत ने स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाए और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार किया जाए।

किसी बच्चे के साथ सड़क दुर्घटना हो और उसकी जान चली जाए, उससे पहले ही व्यवस्था सुधारना जरूरी है। स्कूल सरकारी हो या निजी, बच्चों की सुरक्षा सबसे पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

शिवांश सिंह राजपूत ने कहा कि किसी भी अनहोनी के बाद कार्रवाई की बात करने से बेहतर है कि अभी से सावधानी बरती जाए, ताकि किसी परिवार को अपने बच्चे को खोने का दर्द न सहना पड़े।

अन्य ख़बरें

सचिन वाजे की लग्जरी लाइफस्टाइल पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने जताई हैरानी, एनआईए से मांगा आय और संपत्ति का ब्यौरा

Newsdesk

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading