25.1 C
Jabalpur
October 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्यप्रदेश में शिवसेना का विस्तार तेज, शुभम सिंह बघेल बने महाकौशल प्रांत के संभाग प्रमुख


छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा और बालाघाट जिलों की मिली जिम्मेदारीसिवनी- मध्यप्रदेश में शिवसेना के संगठनात्मक विस्तार को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में इंदौर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिवसेना के मध्यप्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं राज्य प्रमुख राजीव चतुर्वेदी के नेतृत्व में शुभम सिंह बघेल को महाकौशल प्रांत का संभाग प्रमुख नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष जायसवाल की अनुशंसा पर की गई है। शुभम सिंह बघेल को छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा एवं बालाघाट जिलों में संगठन के विस्तार और गतिविधियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद शुभम सिंह बघेल ने कहा कि शिवसेना आगामी समय में महाकौशल क्षेत्र में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी नगरपालिका, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्य नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना अपने कार्यक्षेत्रों में जनता के बीच मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास करेगी। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

शुभम सिंह बघेल की नियुक्ति के बाद महाकौशल क्षेत्र में शिवसेना के संगठनात्मक विस्तार को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं। अब आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी किस तरह अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।

अन्य ख़बरें

प्रियांश बिसेन का अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग टूर के लिए चयन
65 किलोग्राम राइट हैंड श्रेणी में भारतीय दल का करेंगे प्रतिनिधित्व

Newsdesk

भगवान को दुल्हा रूप में देख पुलकित हुए श्रद्धालु

Newsdesk

गोहलपुर पुलिस ने पकड़े तीन वाहन चोर, 10 लाख के 9 दुपहिया वाहन बरामद

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading