23.6 C
Jabalpur
October 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

धनपुरी गांव के पास बाइक और छोटा हाथी में जोरदार भिड़ंत

युवक गंभीर घायल
एम्बुलेंस में देरी से भड़के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
जबलपुर। बरेला-मनेरी मार्ग पर धनपुरी गांव के पास शुक्रवार को बाइक और सामने से आ रहे छोटा हाथी मालवाहक वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घायल युवक निवास क्षेत्र का रहने वाला है। हालांकि, पुलिस उसकी पहचान की पुष्टि करने में जुटी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार तेज थी। सामने से मालवाहक वाहन आता देख बाइक चालक संतुलन खो बैठा और सीधे छोटा हाथी वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल युवक की मदद की और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इससे नाराज लोगों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। अचानक मार्ग अवरुद्ध होने से यातायात प्रभावित हुआ और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया। इसके बाद घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस हादसे के कारणों और घायल युवक की पहचान के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

अन्य ख़बरें

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड की नई पहल : अनाथ बच्चों की शिक्षा प्रोत्साहन के लिए रु. 21 लाख से अधिक की सहायता

Newsdesk

खुशियों की दांस्ता
स्टाप डैम निर्माण से बदली किसानों की तकदीर, सिंचाई सुविधा मिलने से बढ़ी खेती की संभावनाएं

Newsdesk

शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत वृक्ष पूजन एवं कलश यात्रा का किया गया आयोजन

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading