जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीताल स्टेडियम में ‘सेवा के रंग घर से राष्ट्र तक, आभार और संकल्प की रंगोली’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा तथा लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने रंगोली और मानव श्रृंखला के माध्यम से सेवा, आभार और विकसित भारत के संकल्प को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भारतीय संस्कृति, विरासत और विकास के विभिन्न पहलुओं को जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक, जब देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे, भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में अग्रणी बनाने और विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि रंगोली और मानव श्रृंखला जैसे आयोजन विकसित भारत के निर्माण में सामूहिक सहभागिता का संदेश देते हैं। तेज धूप के बावजूद विद्यार्थियों और नागरिकों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि रंगोली भारतीय संस्कृति, विरासत और विकास का प्रतीक है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्राचीन परंपराओं से लेकर आधुनिक विकास तक के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया जा रहा है। विद्यार्थियों ने रंगोली के जरिए आभार और संकल्प की सुंदर अभिव्यक्ति की है। उन्होंने विश्वास जताया कि अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी भविष्य में शहर, प्रदेश और देश के महत्वपूर्ण नागरिक बनेंगे।
कार्यक्रम में सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी ‘इंदू’, डॉ. अभिलाष पांडे और नीरज सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।
इस अवसर पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर कलेक्टर रविशंकर राय, एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।Writing
सेवा संकल्प अभियान: रंगोली और मानव श्रृंखला से दिया विकसित भारत का संदेश
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने रानीताल स्टेडियम में विद्यार्थियों के साथ की सहभागिता
जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीताल स्टेडियम में ‘सेवा के रंग घर से राष्ट्र तक, आभार और संकल्प की रंगोली’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा तथा लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने रंगोली और मानव श्रृंखला के माध्यम से सेवा, आभार और विकसित भारत के संकल्प को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भारतीय संस्कृति, विरासत और विकास के विभिन्न पहलुओं को जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक, जब देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे, भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में अग्रणी बनाने और विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि रंगोली और मानव श्रृंखला जैसे आयोजन विकसित भारत के निर्माण में सामूहिक सहभागिता का संदेश देते हैं। तेज धूप के बावजूद विद्यार्थियों और नागरिकों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि रंगोली भारतीय संस्कृति, विरासत और विकास का प्रतीक है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्राचीन परंपराओं से लेकर आधुनिक विकास तक के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया जा रहा है। विद्यार्थियों ने रंगोली के जरिए आभार और संकल्प की सुंदर अभिव्यक्ति की है। उन्होंने विश्वास जताया कि अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी भविष्य में शहर, प्रदेश और देश के महत्वपूर्ण नागरिक बनेंगे।
कार्यक्रम में सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी ‘इंदू’, डॉ. अभिलाष पांडे और नीरज सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।
इस अवसर पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर कलेक्टर रविशंकर राय, एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


