21 C
Jabalpur
October 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आदि शंकराचार्य अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोप, एफआईआर के लिए सीएमएचओ ने पुलिस को लिखा

पत्र

ऑक्सीजन की कमी और अयोग्य चिकित्सा कर्मी के साथ एंबुलेंस से नागपुर रेफर की गई थीं 79 वर्षीय महिला, रास्ते में मौत होने का आरोप
जबलपुर। शहर के गोरखपुर क्षेत्र स्थित आदि शंकराचार्य अस्पताल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। 79 वर्षीय विमल केसरवानी की नागपुर ले जाते समय एंबुलेंस में मौत होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी ने गोरखपुर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है।
मामला 20 जुलाई का बताया जा रहा है। मृतका के पुत्र हिमांशु केसरवानी के अनुसार, उन्होंने घटना की शिकायत स्वास्थ्य विभाग और सीएमएचओ से की थी। शिकायत की जांच में एंबुलेंस में मरीज के साथ भेजे गए व्यक्ति की चिकित्सकीय योग्यता और ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर गंभीर खामियां सामने आईं। आरोप है कि मरीज के साथ भेजे गए व्यक्ति के पास आपातकालीन चिकित्सा के लिए आवश्यक मान्य चिकित्सकीय डिग्री नहीं थी। वहीं, नागपुर रेफर करते समय एंबुलेंस में पर्याप्त ऑक्सीजन भी उपलब्ध नहीं थी।
शिकायत के मुताबिक, अस्पताल से निकलने के लगभग 5 से 10 किलोमीटर बाद ही ऑक्सीजन की कमी के कारण महिला को सांस लेने में परेशानी होने लगी। सिलेंडर बदलने में हुई देरी के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
मौत के बाद भी सिवनी ले जाने का आरोप
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि महिला की मौत होने के बावजूद एंबुलेंस को सिवनी तक ले जाया गया। पुत्र के विरोध करने पर महिला की जांच की गई और शव को वापस जबलपुर लाकर अस्पताल में छोड़ दिया गया। इस घटनाक्रम की भी जांच की मांग की गई है।
सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई। जांच में लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। अब मामले में पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच महत्वपूर्ण होगी।

अन्य ख़बरें

रिंकु अरविन्द पाल को मिली शिवसेना के ग्रामीण जिला प्रमुख की जिम्मेदारी

Newsdesk

डॉ. ढाल सिंह बिसेन के राज्यपाल बनने पर सिवनी में हर्ष, भाजपा ने दी बधाई

Newsdesk

जिले में संचालित छात्रावासों का नियमित निरीक्षण, 100 से अधिक अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading