22.6 C
Jabalpur
October 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश के शासकीय ठेकेदारों ने सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन के बैनर तले भोपाल में दिया एक दिवसीय धरना__युनुस खान



भोपाल___आज दिनांक 13 अक्टूबर दिन मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार संपूर्ण मध्य प्रदेश के शासकीय ठेकेदारों ने अपनी जायज मांगों को लेकर लोक निर्माण विभाग भोपाल के  प्रमुख अभियंता कार्यालय निर्माण भवन के सामने एक दिवसीय धरना कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया।
सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंटी गोस्वामी एवं यूनुस खान पप्पा भाई जनरल सेक्रेटरी सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन मध्य प्रदेश में संयुक्त बयान में बताया कि प्रदेश के पंजीकृत शासकीय ठेकेदारों की विभिन्न मांगों को लेकर आज भोपाल में धरना प्रदर्शन किया गया प्रदेश के प्रत्येक जिलों से 200 ठेकेदारों ने भाग लिया।बहुत नारे बाजी अपनी मांगों के समर्थन किया ।जिसमें प्रमुख रूप से शासन से मांग की गई की शासकीय निर्माण कार्यों में जबरन थोपी गई मशीनरी स्वामित्व की शर्तों को हटाया जाए /औचक निरीक्षण पारदर्शी बनाकर ठेकेदारों को सुनवाई का अवसर प्रदान किया जाए। ब्लेक मेलिंग बंद हो।नॉन BOQ आइटम के नाम पर राशि रोकना बंद की जाए 1 मई 2026 को दिए गए डामर के एस्केलेशन आदेश युद्ध के मद्देनजर 30 दिसंबर 2026 तक विस्तारित किया जाए/ संपूर्ण अनुबंध में एस्केलेशन की क्लास जीरो से अनंत लागत तक लागू की जाए/ सभी निर्माण कार्यों में रॉयल्टी राज पत्र में प्रकाशित दर अनुसूची के अनुसार काटी जाए ।अनुबंध पूर्ण होने के बाद सुरक्षा राशि परफॉर्मेंस गारंटी राशि निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से रिलीज की जाए ।अनुबंध राशि से अधिक कार्य होने पर वर्क आई डी के नाम पर अतिरिक्त भुगतान समयबद्ध किया जाए। स्टैंडर्ड बिल्डिंग डॉक्यूमेंट की व्यापक समीक्षा की जाए। निविदा खोलना पुनः परीक्षण एवं पूर्ण निविदा में टेंडर फीस समाप्त की जाए ।गारंटी एंड डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड को कार्य की प्रकृति के अनुरूप व्यावहारिक बनाया जाए। निर्माण कार्यों में भुगतान आधारित रखरखाव व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। रुपए 10 करोड़ से अधिक निर्माण कार्यों में जॉइंट वेंचर की व्यवस्था तत्काल लागू की जाए।
उपरोक्त सभी मांगों का एक लिखित ज्ञापन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे प्रमुख अभियंता रोड श्री आर एल वर्मा जी को कार्यक्रम स्थल पर ही सोपे गया इसके साथ ही प्रमुख अभियंता शालिग्राम बघेल जी को कार्यक्रम स्थल पर ही जापान सोपा गया इसके पश्चात प्रमाण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एमपी आरडीसी विभाग में भी जाकर ज्ञापन सोपा गया।
  यूनुस खान पापा भाई ने बताया कि डेलिगेशन शाम को 5:00 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री माननीय प्रह्लाद पटेल साहब से समय लेकर उनके बंगले पर जाकर उन्हें भी ज्ञापन सोपा गया उन्होंने सार्थक चर्चा हुई उन्होंने अस्वस्थ किया है कि ठेकेदारों की मांगों पर शीघ्र विचार कर निराकरण करने की दिशा में काम किया जाएगा इसके अतिरिक्त विभागों के प्रमुख सभी प्रमुख सचिव संबंधित निर्माण कार्यों से निर्माण विभागों से उन्हें भी वल्लभ भवन में जाकर ज्ञापन की प्रति सोप गई है।

एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंटी गोस्वामी कार्यकारी अध्यक्ष आशीष खरया जनरल सेक्रेटरी यूनुस खान प्रदेश के उपाध्यक्ष किशोर बोरसे डॉक्टर संतोष कटियार कोषाध्यक्ष संतोष कुमार असाटी मीडिया प्रभारी प्रियंक जैन रविंद्र झाला सहित प्रदेश के संपूर्ण जिलों से आए हुए बड़ी संख्या में ठेकेदारों ने भाग लेकर ठेकेदारों की एकता का परिचय कराया है। ठेकेदारों ने मांग पूरी नहीं होने पर आगामी समय पर निविदाओं का बहिष्कार  सभी रनिंग कार्यों को बंद कर देना। और अंत में न्याय के अंतिम रास्ता पाने के लिए उच्च न्यायालय की शरण लेना तय किया है।

अन्य ख़बरें

रिंकु अरविन्द पाल को मिली शिवसेना के ग्रामीण जिला प्रमुख की जिम्मेदारी

Newsdesk

डॉ. ढाल सिंह बिसेन के राज्यपाल बनने पर सिवनी में हर्ष, भाजपा ने दी बधाई

Newsdesk

जिले में संचालित छात्रावासों का नियमित निरीक्षण, 100 से अधिक अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading