21 C
Jabalpur
October 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

केंद्रीय जेल में बंदियों को कराया योग और ध्यान, तनाव कम करने के बताए तरीके



जबलपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत केंद्रीय जेल में निरुद्ध बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार तथा तनाव निवारण के उद्देश्य से विशेष योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्ना सिंह चौहान के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा बंदियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने नियमित योगाभ्यास से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले अनुकूल प्रभावों की जानकारी देते हुए बंदियों को अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना, मानसिक तनाव को कम करना तथा उन्हें आत्मअनुशासन एवं मानसिक शांति के प्रति जागरूक करना रहा, जिसमें बंदियों ने पूर्ण उत्साह और एकाग्रता के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, जेल स्टाफ तथा आयुष विभाग के अधिकारी एवं चिकित्सक विशेष रूप से मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

रिंकु अरविन्द पाल को मिली शिवसेना के ग्रामीण जिला प्रमुख की जिम्मेदारी

Newsdesk

डॉ. ढाल सिंह बिसेन के राज्यपाल बनने पर सिवनी में हर्ष, भाजपा ने दी बधाई

Newsdesk

जिले में संचालित छात्रावासों का नियमित निरीक्षण, 100 से अधिक अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading