23.3 C
Jabalpur
October 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर के शातिर बदमाश भगवा कपड़े पहनकर बागेश्वर धाम सरकार की सनातन यात्रा में घुसे, श्रद्धालुओं के चोरी कर रहे थे पर्स

जबलपुर। दमोह के हटा व पटेरा में बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के दौरान चोरी करने वाले गिरोह के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबलपुर व इंदौर के 11 शातिर चोरों को आज पुलिस ने जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह के सदस्य हिंदू श्रद्धालुओं के वेश में भगवा झंडा लेकर रथयात्रा में शामिल हुए थे। वे भीड़ में मिलकर लोगों के पर्स चोरी कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने एक एक कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पांच आरोपी इनोवा कार से चोरी करने आए थे। इनका भी जुलूस निकाला गया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी जबलपुर व इंदौर के है। पुलिस ने इन सभी को कड़ी पूछताछ के बाद आज जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया है।

अन्य ख़बरें

गुड्स शेड निर्माण की लेटलतीफी से माल लोडिंग, अनलोडिंग करने व्यापारी परेशान

Newsdesk

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, घायलों को अस्पताल छोड़कर चालक फरार

Newsdesk

गरबा पंडाल में हंगामा, पहचान छिपाकर गरबा खेलने का आरोप; बजरंग दल ने दो युवकों को पकड़ा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading