25.5 C
Jabalpur
October 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बालाघाट के नए कलेक्टर आदित्य सिंह ने संभाला कार्यभार



बालाघाट 15 अक्टूबर 2026। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2014 बैच के अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने गुरुवार 15 अक्टूबर को बालाघाट जिले के नए कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासन की कार्यशैली को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

कलेक्टर आदित्य सिंह ने कहा कि प्रशासन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक फील्ड विजिट करने, समस्याओं का मौके पर जाकर निराकरण सुनिश्चित करने तथा प्रो-एक्टिव होकर कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। साथ ही बालाघाट जिले को विकास और सुशासन के हर पैमाने पर प्रदेश के अग्रणी जिलों में बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

उल्लेखनीय है कि श्री आदित्य सिंह इससे पूर्व कलेक्टर अशोकनगर एवं कलेक्टर हरदा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ अब बालाघाट जिले को मिलेगा। इस दौरान अपर कलेक्‍टर श्री डी.पी.बर्मन, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री सुधीर जैन, एसडीएम श्री गोपाल सोनी, स्‍वास्‍थ्‍य एवं महिला बाल विकास एवं अन्‍य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

गोपाल बाग तालाब में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

Newsdesk

कलेक्टर और एसपी ने विद्यार्थियों से किया संवाद, यूपीएससी की तैयारी के दिए टिप्स

Newsdesk

कलेक्टर ने ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading