शहडोल 16 अक्टूबर 2026:- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने उमरिया जिले के ग्राम पंचायत बकेली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में लोगो की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा यथासंभव निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए।
साथ ही शिविर में कमिश्नर ने विभिन्न योजनाओ के लाभाविन्त हितग्राहियो को हितलाभ का वितरण भी किया। इस अवसर पर कलेक्टर उमरिया श्रीमती राखी सहाय सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहें।


