20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लोक निर्माण मंत्री शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल



मझौली में दुर्घटना के पीड़ित परिवारों से भी करेंगे मुलाकात
जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह शुक्रवार 23 अक्टूबर को जबलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री श्री सिंह सुबह 10:30 बजे गौरीघाट वार्ड के झंडा चौक में सामुदायिक भवन, सीसी मार्ग एवं उद्यान सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे दादा बाबूराव परांजपे वार्ड में बादशाह हलवाई मंदिर के पास सीसी मार्ग, डामरीकरण एवं उद्यान सौंदर्यीकरण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

मंत्री श्री सिंह दोपहर 12 बजे रामपुर स्थित नेशनल कॉलोनी में शंकर शाह वार्ड के अंतर्गत सीसी मार्ग निर्माण एवं उद्यान सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 12:30 बजे पार्षद निवास के सामने गिरिराज किशोर कपूर वार्ड में टीन शेड, बीटी रोड, सीसी रोड एवं डामरीकरण मार्ग निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। दोपहर 1 बजे गुप्तेश्वर वार्ड के अंतर्गत त्रिवेणी देवी स्कूल में नाला, नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

इसके बाद दोपहर 1:30 बजे रतन कॉलोनी में पं. बनारसी दास भनोट वार्ड के अंतर्गत बीटी रोड, नाला निर्माण एवं उद्यान सौंदर्यीकरण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 2 बजे गोरखपुर के गुलाटी चौक में जॉर्ज डिसिल्वा वार्ड के अंतर्गत बीटी रोड एवं सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 3 बजे एकता चौक में इंदिरा गांधी, वीरेन्‍द्र पुरी एवं वीर सावरकर वार्डों में सीसी रोड निर्माण, डामरीकृत मार्गों के सुदृढ़ीकरण एवं उद्यान सौंदर्यीकरण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

मंत्री श्री सिंह शाम 5:30 बजे सिविल लाइंस स्थित नर्मदा जेक्सन होटल में राज्यसभा सदस्य एवं भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा के अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:45 बजे मझौली में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में मृतकों एवं घटना में घायल युवकों के परिजनों से भेंट करेंगे।

अन्य ख़बरें

गोपालगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Newsdesk

आर.आई. श्याम सेठ और सरोज डोंगरे की खुली लापरवाही! बरघाट सीमांकन में लीपा पोती

Newsdesk

अनूपपुर जंक्शन पर रेल जनसंवाद बना फोटो सेशन! जनता गायब,अधिकारी-कर्मचारी ही करते रहे संवाद एडीआरएम

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading