17.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन के 12 क्षेत्रों में रूस ने दागी 21 बैलिस्टिक मिसाइलें, दो की मौत, बच्चों समेत 34 लोग घायल

कीव  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि बुधवार शाम से रूस ने कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से तीन चरणों में हमले किए। उन्?होंने बताया क?ि रूसी बलों ने कुल 21 मिसाइलों का इस्तेमाल किया। जेलेंस्की ने कहा कि इन हमलों में राजधानी कीव को काफी नुकसान पहुंचा है। कई आम रिहायशी इमारतें, ऊर्जा ढांचा, एक रेलवे स्टेशन और मेट्रो से जुड़ी सुविधाएं, शॉपिंग सेंटर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि एक मठ भी हमले की चपेट में आया है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाएं सभी प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
जेलेंस्की के मुताबिक, बीती रात यूक्रेन के 12 क्षेत्रों पर रूसी हमले हुए। कीव और उसके आसपास के इलाकों में 34 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।उन्होंने मृतकों के परिजनों और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। जेलेंस्की ने कहा कि बातचीत के एक और दौर के तुरंत बाद रूस ने यह हमला किया, जो उसके रुख को साफ दिखाता है।
उन्होंने कहा, “इसका मतलब है कि जो कुछ हो रहा है, उसके प्रति रूस के रवैये में कोई वास्तविक बदलाव नहीं आया है।”
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए सही समाधान तलाशना जरूरी है, लेकिन जब बातचीत के जवाब में बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए जाते हैं, तो रूस पर वास्तविक दबाव बनाना भी जरूरी हो जाता है। उन्होंने कहा कि रूस को हत्याएं रोकने और अलग कदम उठाने के लिए मजबूर करने की जरूरत है।जेलेंस्की ने यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली को और मजबूत करने, बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट करने में सक्षम मिसाइलों की तेजी से आपूर्ति करने और रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को जारी रखने की मांग दोहराई।
उन्होंने कहा कि वे उन सभी देशों और लोगों के आभारी हैं, जो स्थिति की गंभीरता को समझते हैं और वास्तविकता को स्वीकार करते हैं। आक्रमणकारी को उचित जवाब मिलना चाहिए। यूक्रेन को समर्थन मिलना चाहिए। लोगों की जान की रक्षा होनी चाहिए। यूक्रेन के साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।

 

अन्य ख़बरें

पूर्व वायु योद्धा परवेज आलम ने लगाया घर पर हमले और 16 घंटे हिरासत में रखने का आरोप, मुख्य सचिव से लगाई न्याय की गुहार

Newsdesk

2028 में खेले जाएंगे लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफायर मुकाबले, आईसीसी ने किया बदलाव

Newsdesk

तिब्बत भूकंप: 7.0 तीव्रता के झटकों में ढह गए 300 से ज्‍यादा घर, 16 लोगों की मौत, 32 घायल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading