21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर, महापौर और एसपी ने किया संस्थाओं का निरीक्षण



आंगनवाड़ी में बच्चों से जमीन पर बैठकर की बातचीत, स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से जाना सुविधाओं का हाल
जबलपुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और नगर निगम आयुक्त अग्रिम कुमार ने नगर निगम के जोन क्रमांक पांच में विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित लोगों से संवाद किया।
स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड में रसल चौक के समीप स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर कलेक्टर ने बच्चों के साथ बैठकर बातचीत की। उन्होंने बच्चों से उनकी दैनिक गतिविधियों और अन्य विषयों पर सवाल पूछे। सही जवाब देने वाले बच्चों की पीठ थपथपाकर उनका उत्साहवर्धन किया। केंद्र पहुंचने पर बच्चों ने अधिकारियों का गुलाब के फूल भेंटकर स्वागत किया। कलेक्टर ने बच्चों के अभिभावकों से भी चर्चा की।
इसके बाद कलेक्टर और एसपी ने मनमोहन नगर स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उपचार के लिए आए लोगों और वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
महापौर और कलेक्टर ने शासकीय कलानिकेतन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां शिक्षण एवं प्रशिक्षण की सुविधाओं का जायजा लेने के साथ विद्यार्थियों से रोजगार और प्लेसमेंट के अवसरों पर चर्चा की।
अधिकारियों ने घंटाघर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। यहां गीता भवन पुस्तकालय और ई-लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से भी संवाद किया। अभियान के तहत किए गए इन निरीक्षणों का उद्देश्य शासकीय संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना और नागरिकों को उपलब्ध सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानना रहा।

अन्य ख़बरें

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

नर्मदा की पूजा-अर्चना के साथ दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव का शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading