22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नागाघाटी में महिला से चेन स्नैचिंग की कोशिश, सोने का पेंडेंट तोड़कर भागे तीन बदमाश



जबलपुर। शहर और आसपास के इलाकों में झपटमारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जबलपुर-मंडला मार्ग पर नागाघाटी के पास सामने आया है, जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। महिला के विरोध और खींचतान के दौरान चेन तो बच गई, लेकिन उसमें लगा सोने का पेंडेंट टूटकर बदमाश के हाथ में आ गया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
बरेला थाना प्रभारी के अनुसार, उदयपुर निवासी संगीता झारिया जबलपुर से मंडला जा रही थीं। शाम करीब 5 से 5:30 बजे के बीच जब वह मंगलायतन यूनिवर्सिटी के सामने पहुंचीं, तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अचानक महिला के गले से सोने की चेन खींचने की कोशिश की। इस दौरान चेन में लगा सोने का पेंडेंट टूट गया, जिसे आरोपी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद तीनों बदमाश शारदा मंदिर की ओर से जबलपुर शहर की तरफ भाग निकले।

नवरात्रि में भी हुई थी ऐसी वारदात

पुलिस के मुताबिक, नवरात्रि के दौरान बरेला बाजार में दर्शन के लिए जा रही एक महिला के साथ भी इसी तरह की झपटमारी हुई थी। उस घटना में भी बदमाश महिला के गले से सोने का पेंडेंट छीनकर भाग गए थे। पुलिस के पास उस वारदात की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, जिसमें संदिग्धों की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस नागाघाटी के पास हुई ताजा घटना और नवरात्रि के दौरान हुई वारदात को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

अन्य ख़बरें

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

सिहोरा बस स्टैंड की 10 दुकानें सील; आवंटन निरस्त कर होगी नीलामी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading