25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खोवा एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर खोवा और पेड़ा के लिए नमूने



जबलपुर। त्यौहारों पर मिलावटी एवं दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय को सख्ती से रोकने तथा दोषी दूकानदारों पर वैधानिक कार्यवाही करने कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने रविवार को खोवा एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया तथा खोवा और शरद पूर्णिमा पर बनाये गये पेड़ा के नमूने परीक्षण हेतु लिए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शिकायत प्राप्त होने पर मेडिकल के समीप स्थित बड़कुल स्वीट्स का निरीक्षण कर मिलावट की आशंका पर शरद पूर्णिमा पर विक्रय के लिए बनाये गये पेड़ों के दो नमूने लिये गये।

इसी प्रकार खोवा मंडी स्थित खोवा की छह दुकानों जांच तथा चुंगी नाका आईटीआई स्थित शरद पूर्णिमा के पेड़े बेचने वाली चार दुकानों का भी निरीक्षण किया गया।

इनमें खोवा मंडी स्थित पंकज खोवा भंडार, जैन खोवा, मोदी खोवा और  महावीर दूध भंडार से मावा एवं पेड़े के 6 सैंपल तथा चुंगी नाका स्थित मनीष नेमा पाटन वाले से पेड़े का सैंपल लिया गया। सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि खाद्य सामग्री के सभी विक्रेताओं को स्वच्छता एवं गुणवत्ता पूर्ण खाद्य सामग्री संग्रह विक्रय करने के सख्त निर्देश दिए है तथा लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर दंडात्मक कारवाई की चेतावनी दी गई है।

अन्य ख़बरें

डैम के बैकवॉटर क्षेत्र से गुजरने वाली 220 केवी लाइन का शिफ्टिंग कार्य पूरा

Newsdesk

TET-2024 की पात्रता शर्त पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और कर्मचारी चयन आयोग से मांगा जवाब

Newsdesk

मेडिकल पहुंचकर संभागायुक्त और कलेक्टर ने जाने घायल बालक के हाल चाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading