21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट



अयोध्या, 25 अक्टूबर  अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बदलाव किया गया है, जो 1 नवंबर 2026, रविवार से लागू होगा। इसकी जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।



दरअसल, मौसम में बदलाव को देखते हुए श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा, आरती, भोग, विश्राम और दर्शन के दैनिक कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।

वर्तमान में मंदिर के कपाट सुबह 3:45 बजे खुलते हैं और रात 10:30 बजे बंद होते हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मंदिर सुबह 4:00 बजे खुलेगा और रात 10:00 बजे बंद होगा।

नई व्यवस्था के अनुसार मंदिर के कपाट सुबह 4:00 बजे खुलेंगे, जिसके बाद सुबह 4:30 बजे से 4:40 बजे तक मंगला आरती होगी। इसके बाद, अभिषेक, श्रृंगार, धूप-दीप और नैवेद्य के लिए कपाट सुबह 4:40 बजे से 6:30 बजे तक बंद रहेंगे। सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती होगी और भक्तों के लिए दर्शन सुबह 7:00 बजे शुरू होंगे।

बाल भोग के लिए कपाट सुबह 8:00 बजे से 8:10 बजे तक बंद रहेंगे, जिसके बाद सुबह 11:30 बजे तक दर्शन जारी रहेंगे। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक राज भोग की प्रक्रिया होगी, जिसके बाद दोपहर 12:00 बजे राज भोग आरती होगी।

प्रभु श्री रामलला सरकार दोपहर 12:30 बजे से 1:35 बजे तक विश्राम करेंगे। इस दौरान पुजारी अल्प भोग की प्रक्रिया के लिए गर्भगृह में प्रवेश करेंगे और दोपहर 1:35 बजे से दर्शन पुनः शुरू हो जाएंगे।

शाम के समय, बाल भोग के लिए मंदिर के कपाट शाम 4:00 बजे से 4:10 बजे तक बंद रहेंगे। इसके बाद शाम 6:45 बजे तक दर्शन जारी रहेंगे। शाम 6:45 बजे से 7:00 बजे तक धूप-दीप और नैवेद्य की रस्मों के बाद, शाम 7:00 बजे संध्या आरती होगी।

धूप-दीप और नैवेद्य के लिए मंदिर के कपाट रात 8:00 बजे से 8:30 बजे तक और रात 9:15 बजे से 9:30 बजे तक फिर से बंद रहेंगे। बाकी निर्धारित समय के दौरान दर्शन जारी रहेंगे। रात 9:30 बजे शयन आरती होगी और रात 10:00 बजे मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे।

अन्य ख़बरें

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

सिहोरा बस स्टैंड की 10 दुकानें सील; आवंटन निरस्त कर होगी नीलामी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading