विधायक लखन घनघोरिया ने किया भूमिपूजन, जलभराव की समस्या दूर करने पर रहेगा जोर
जबलपुर। पूर्व विधानसभा क्षेत्र के पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड में विकास कार्यों को गति देते हुए लगभग 65 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। बुधवार दोपहर 3 बजे त्रिमूर्ति स्कूल के समीप आयोजित कार्यक्रम में विधायक लखन घनघोरिया ने विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की।
पूर्व पार्षद सैय्यद ताहिर अली ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इन विकास कार्यों के अंतर्गत राम नगर, संजीवनी हॉस्पिटल क्षेत्र, नवाम्बे स्कूल के पास पुलिया निर्माण, सड़कों का सीमेंटीकरण और नाली निर्माण सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या से राहत मिलने के साथ ही आवागमन और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।
इस अवसर पर विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि क्षेत्रीय नागरिकों की मांगों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को स्वीकृत कराने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। इसमें मढ़ीकांत नेमा और नन्हे खान का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। जलभराव की समस्या का निराकरण करने और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी विकास कार्यों का सिलसिला जारी रहेगा।
पूर्व पार्षद सैय्यद ताहिर अली ने कहा कि विधायक लखन घनघोरिया के प्रयासों से पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी समय में गाजी नगर झुग्गी बस्ती, शेरा बोरी वाले से मस्जिद नूरे मदीना तक तथा हुसैनिया स्कूल के समीप होने वाले विकास कार्यों का भी जल्द भूमिपूजन किया जाएगा। इसके अलावा गाजी नगर लेमा गार्डन में अमृत जल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य भी जारी है। इससे क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में सुकांत बनर्जी, प्रदीप जैन, हाजी सैय्यद कायम अली, इस्तियाक अंसारी, असलम पहलवान, इकबाल चांद खान, वसीम भाई, तबस्सुम अंसारी, अशरफ मंसूरी, मिर्जा जफर मंसूरी, एडवोकेट अल्तमश, जाकिर हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ इकबाल, बबलू भाई, रेहान खान, इमरान मंसूरी, शकील अंसारी, दिलशाद, नीरज पटेल, मजहर अली, आदिब खान, मोहम्मद अली, गुप्ता जी, अशफाक, शाहिद, सलीम बाबा और हानफी जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


