November 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

धान खरीदी पंजीयन की अंतिम तिथि 11 नवंबर तक बढ़ाई गई,प्रदीप जायसवाल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार


*वारासिवनी-खैरलांजी क्षेत्र के किसानों से समय-सीमा में पंजीयन कराने की अपील**खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए पंजीयन से वंचित रह गए जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। शासन द्वारा धान खरीदी के पंजीयन की अंतिम तिथि 4 नवंबर से बढ़ाकर 11 नवंबर कर दी गई है।*

*शासन के इस निर्णय का वारासिवनी-खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल गुड्डा भैया ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।*

*पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल ने विधानसभा क्षेत्र के समस्त धान उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे बढ़ाई गई समय-सीमा का लाभ लेते हुए अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ धान उपार्जन के लिए पंजीयन अनिवार्य रूप से कराएं,ताकि निर्धारित समय पर अपनी धान उपज सोसायटी में विक्रय कर सकें और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।*

*वहीं भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष पारधी ने भी मध्यप्रदेश शासन के इस निर्णय पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बालाघाट जिला प्रदेश के प्रमुख धान उत्पादक जिलों में शामिल है। यहां बड़ी संख्या में किसान धान की खेती पर निर्भर हैं। ऐसे में पंजीयन की तिथि बढ़ाने का निर्णय किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है।*

*उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग विपक्ष में बैठकर इस निर्णय का श्रेय अपने प्रयासों को देने का काम कर रहे हैं,जबकि शासन को बालाघाट जिले में धान उत्पादन की व्यापकता और किसानों की आवश्यकताओं की पूरी जानकारी है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो,इसी उद्देश्य से शासन ने पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।*

*पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष सुभाष पारधी ने किसानों से अपील की है कि वे 11 नवंबर अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखते हुए समय रहते अपना पंजीयन अवश्य पूर्ण कराएं।*

अन्य ख़बरें

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को पराली नहीं जलाने की दी समझाइश

Newsdesk

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को किया गया उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक

Newsdesk

स्वामित्व योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले 34 पटवारियों को मिला सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment