November 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

‘दिल्लीवासियों के खिलाफ केजरीवाल की साजिश’, पंजाब में पराली जलाए जाने पर भाजपा का निशाना

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को पंजाब में पराली जलाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की भगवंत मान सरकार और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। मनोज तिवारी ने कहा, “पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार होती तो दिल्ली की सांसों और जल पर पहरा होता। पिछली सरकार के समय दिल्लीवासियों को हर प्रकार से तकलीफ हुई, लेकिन जब उनकी सरकार दिल्ली में नहीं और पंजाब में है, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार जिस प्रकार की साजिश कर रही है, वह दिल्ली के हर व्यक्ति को जानना आवश्यक है।” मनोज तिवारी ने कहा, “मुझे हैरानी है कि पंजाब के किसान और दिल्ली के नागरिक, सभी को अपनी सांसों को लेकर चिंता हो रही है। आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार के दौरान पराली जलाई गई। अरविंद केजरीवाल से मेरा निवेदन है कि वे दिल्ली से किस बात का बदला ले रहे हैं। दिल्ली की जनता से बदला लेने के चक्कर में वे पंजाब की जनता का भी नुकसान कर रहे हैं।

क्या दीपावली के त्योहार को बाधित करने के लिए साजिश रची जा रही है? हम इस स्थिति में हैं कि यहां के लोग अच्छे से दीपावली मना सकते हैं।” भाजपा सांसद ने कहा, “दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के समय दीपावली और छठ को बैन किया गया, लेकिन जब उनकी सरकार यहां नहीं है और दूसरे राज्य (पंजाब) में उनकी सरकार है तो वहां से ऐसी साजिश की जा रही है। मेरा हमेशा से यही कहना है कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी छिपकर सनातन का विरोध करते रहते हैं, लेकिन कई बार स्पष्ट सामने आ जाता है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने सभी नियमों को लागू किया है।” मनोज तिवारी ने आगे कहा, “हैरानी है कि पंजाब में एक्यूआई 1,435 इसलिए कर दिया गया, जिससे कि इसका दुष्प्रभाव दिल्ली को भुगतना पड़े। हम लोगों को दिल्लीवासियों और एनसीआर में रहने वाले लोगों को सुरक्षित रखना है।

हमारी कोशिश है कि जल से लेकर हवा तक के लिए किसी को परेशानी न हो। लेकिन पंजाब में पराली जलाने से वहां एक्यूआई 1,435 है। देश के सबसे प्रदूषित शहरों में पंजाब का बठिंडा और बरनाला शामिल हो गया है। जितनी पराली पंजाब में इस बार जलाई गई, इससे पहले इतनी कभी नहीं जलाई गई।” भाजपा नेता ने कहा, “अरविंद केजरीवाल को पंजाब के किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए, जिससे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सांस लेने में आसानी हो सके।”

अन्य ख़बरें

पंजाब में पराली जलाने के 2,787 मामले दर्ज, 46.10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया; 710 एफआईआर दर्ज

Newsdesk

पटना पुलिस ने मुठभेड़ में तीन अपराधियों को किया ढेर, मनेर के थानाध्यक्ष गोली लगने से घायल

Newsdesk

दिल्ली के गफ्फार मार्केट की एक दुकान और ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल में लगी आग

Newsdesk

Leave a Comment