24.3 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

लॉट्स ने किराना दुकानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किट वितरित किए

New Delhi: Spices on sale at a shop in Khari Baoli whole sale market near Chandni Chowk, in New Delhi. (File Photo)

नई दिल्ली, 9 मई| कोरोना महामारी को देखते हुए सियाम मैक्रो पब्लिक लिमिटेड की पूर्ण अधिग्रहीत सब्सिडियरी-लॉट्स होलसेल सॉल्यूशंस ने अपने सभी स्टोर्स पर सुरक्षा के आवश्यक उपाय किए हैं। इसके तहत इसने सभी स्टोर्स पर सुरक्षा किट वितरित किए हैं। लॉट्स उन सभी किराना स्टोर्स को मदद कर रहा है, जो कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम कतार में रहकर काम कर रहे हैं। कंपनी अपने किराना सदस्यों को ‘लॉट्स ऑफ केयर किट्स’ (कोविड-19 सेफ्टी किट्स) वितरित कर रही है, ताकि वो वायरस से सुरक्षित रह सकें।

हर किट में मास्क, डिस्पोज़ेबल ग्लव, सैनिटाईजर बोतलें एवं सेफ्टी वाइजर हैलमेट है। लॉट्स ऑफ केयर किट्स के साथ किरानावाले अपना और अपने ग्राहकों का स्वास्थ्य व सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

लॉट्स होलसेल सॉल्यूशन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर तनित शेरवानोंट ने कहा, ” लॉट्स ऑफ केयर किट्स ववितरित करके हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे सदस्य व उनके ग्राहक सुरक्षित रहें। हमारे नजदीकी स्टोर इस महामारी के खिलाफ लड़ाई का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हम अपने किराना सदस्यों के साथ खड़े हैं और लॉट्स ऑफ केयर किट संकट के इस समय में उनके द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देने का हमारा तरीका है। साथ ही हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सभी स्टोर सुगमता से कार्य करें और वहां पर हाईजीन के उपायों का पालन किया जाए। हम हर कदम पर ग्राहक पर केंद्रित हैं और हम निरंतर उन्हें बेहतर सेवाएं देते रहना चाहते हैं।”

किराना सदस्यों को सहयोग करने के लिए लॉट्स ने सुनिश्चित किया है कि सप्लाई चेन में रुकावट के बावजूद इसके सभी स्टोर्स पर आवश्यक सामग्री का पूर्ण स्टॉक प्रतिस्पर्धी मूल्यों पर उपलब्ध रहे। साथ ही ग्राहकों एवं स्टाफ के सदस्यों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए अनेक उपाय किए गए हैं, जैसे फर्श व सतहों का नियमित तौर पर सैनिटाईजेशन किया जाता है, प्रवेश द्वार पर तापमान चेक किया जाता है, परिसर में सोशल डिस्टैंसिंग का कठोरता से पालन होता है तथा स्टोर में एक बार में सीमित संख्या में ग्राहकों को प्रवेश करने की अनुमति होती है।

अन्य ख़बरें

सरकार की भारत टैक्सी पहल से 7.97 लाख ‘सारथी’ जुड़े, दिल्ली-एनसीआर में सबसे अधिक ड्राइवर-पार्टनर

Newsdesk

गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स में 889 अंकों की बढ़त तो निफ्टी 50 में 1.1 प्रतिशत की उछाल

Newsdesk

दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का दिया आदेश: आरबीआई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading