May 7, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

काबुल में बम विस्फोट

 काबुल, 11 मई| अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में चार बम विस्फोटों से अफरातफरी मच गई। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि किसी के भी हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार शहर के पीडी 4 में ताहिया मसकन इलाके में विस्फोट हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सड़क के किनारे पर बम विस्फोट 90 मिनट की अवधि में हुए, जो 7.45 से शुरू होकर लगभग 9 बजे तक चले।

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि इन धमाकों का लक्ष्य राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस ) और सरकारी वाहन थे।

रविवार रात को भी काबुल के कैराही कामबार और हूटखिल क्षेत्र में दो विस्फोट हुए।

अधिकारियों ने कहा कि रविवार को हुए विस्फोटों में कोई हताहत नहीं हुआ था।

किसी भी समूह ने इन विस्फोटों के लिए जिम्मेदारी लेने का दावा अब तक नहीं किया है।

अन्य ख़बरें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और खस्ताहाल हुई : रिपोर्ट

Newsdesk

पाकिस्तान: कराची में पोलियोवायरस के पांच नए मामले आए सामने

Newsdesk

एग्जीक्यूटिव की भर्ती और डेटा के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर एम्फैसिस ने कोफोर्ज के खिलाफ अमेरिकी अदालत में याचिका दायर की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading