May 7, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रूस में 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,656 हुई

 मॉस्को, 11 मई| रूस में कोविड-19 से संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 11,656 नए मामले सामने आए हैं। देश के कोरानावायरस रिस्पॉन्स सेंटर ने सोमवार को यह आंकड़ा जारी किया और बताया कि संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 221,344 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक दिन में संक्रमित मरीजों की संख्या 10,000 के पार चले जाने का सिलसिला नौ दिनों से जारी है।

बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में मौतों का आकड़ा 94 से बढ़कर 2,009 हो गया है, जबकि 39,801 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हुए हैं। साथ ही 24 घंटों के भीतर 5,495 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिलने का रिकार्ड भी बना है।

देश में राजधानी मॉस्को कोराना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां संक्रमितों की संख्या 115,909 है। बीते 24 घंटों में 6,169 नए मरीज सामने आए हैं।

रूस के उपभोक्ता व मानवाधिकार संगठन ने सोमवार को बताया कि रविवार को 247,842 लोगों को निगरानी में लिया गया। देशभर में अब तक 50.6 लाख जांच की जा चुकी है।

अन्य ख़बरें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और खस्ताहाल हुई : रिपोर्ट

Newsdesk

पाकिस्तान: कराची में पोलियोवायरस के पांच नए मामले आए सामने

Newsdesk

एग्जीक्यूटिव की भर्ती और डेटा के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर एम्फैसिस ने कोफोर्ज के खिलाफ अमेरिकी अदालत में याचिका दायर की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading