40.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मालदीव से 588 भारतीयों को लेकर स्वदेश लौटा आईएनएस जलाश्व

कोच्चि, 17 मई | मालदीव के माले पोर्ट से शनिवार को 588 भारतीय नागरिकों को लेकर वहां से चला नौसेना का जहाज आईएनएस जलाश्व रविवार को यहां पहुंचा। स्वदेश लौटे भारतीयों में छह गर्भवती सहित 70 महिलाएं, 497 पुरुष और 21 बच्चे शामिल हैं। कुल लौटे नागरिकों में 568 केरल से, जबकि बाकी अन्य तमिलनाडु, तेलंगाना और लक्षद्वीप से हैं। आईएनएस जलाश्व की यह दूसरी यात्रा है। इससे पहले 12 मई को 698 लोगों ने नौसेना के इस जहाज के माध्यम से घर वापसी की थी।

स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा यहां पहुंचने पर सभी यात्रियों की जांच की गई। जिन लोगों में कोरोना महामारी का कोई लक्षण दिखेंगे, उन्हें कोविड अस्पतालों में स्थानांतरित किया जाएगा, जबकि अन्य को 2 सप्ताह के लिए होम क्वारंटाइन में रहना होगा।

अन्य जिलों से आने वालों को राज्य परिवहन की बसों में उनके गृह जिलों में भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते संकट के बीच महामारी की रोकथाम के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारतीय नौसेना ने ‘समुद्र सेतु’ ऑपरेशन शुरू किया है, जिसके तहत इन 588 लोगों की घर वापसी कराई गई है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी की याचिका पर अरविंद केजरीवाल को जारी किया नोटिस

Newsdesk

अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने वोट डालने के बाद कहा, जनता तय करेगी किसे मिलेगी सत्ता

Newsdesk

वित्त वर्ष 2026 में भारत-केन्या द्विपक्षीय व्यापार में हुई 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 4.31 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading