40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

महामारी के दौरान परिवार के साथ रह कर खुश हूं : नुशरत

Mumbai: Actress Nushrat Bharucha seen at Mumbai’s Juhu on March 8, 2020.

मुंबई, 17 मई| अभिनेत्री नुशरत भरुचा का रविवार को जन्मदिन था। वह खुद को खुशकिस्मत मान रही हैं कि कोरोवायरस महामारी के बीच वह अपने परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपने परिवार के साथ रहने के लिए पूरी तरह से धन्य और आभारी हूं। मेरे गुजरात में और अमेरिका में परिवार है और वे सभी सुरक्षित हैं। इस समय ने मुझे आत्ममंथन के लिए कुछ समय दिया है कि हम अपना जीवन कैसे जी रहे थे। हमारे पास जीने के जो भी तरीके और साधन थे और कैसे हमें विश्वास था कि ये हमेशा हमारे पास रहेंगे।”

नुशरत ने कहा, “किसी ने भी इस तरह की स्थिति की न कल्पना की थी न कोई इसके लिए तैयार था। लेकिन अब मुझे लगता है कि यह एक नया सामान्य है। इस समय मेरे पास जो कुछ भी है, जो भी चीजें हैं उनके लिए मैं बहुत खुश और आभारी महसूस करती हूं।”

अपनी “हाउस बर्थडे पार्टी” की एक झलक साझा करते हुए, नुशरत ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपनी मां के साथ माधुरी दीक्षित नेने के गीत ‘दम दमा दम’ पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं।

काम को लेकर बात करें तो नुशरत अब राजकुमार राव के साथ ‘छलांग’ में नजर आएंगी।

अन्य ख़बरें

सुशांत की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बहन श्वेता, बोलीं- ‘मैं उनके जाने को नहीं बल्कि जीने के तरीके को याद करती हूं’

Newsdesk

‘गदर’ के तारा सिंह ने दर्शकों से ऐसा रिश्ता जोड़ा जो वक्त के साथ और मजबूत हुआ: सनी देओल

Newsdesk

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading