17.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

ट्रोल होना किसी को नहीं पसंद : नेहा धूपिया

Mumbai: Actress Neha Dhupia on the sets of her chat show “#NoFilterNeha” in Mumbai on Nov 11, 2019.

मुंबई, 18 मई | अभिनेत्री नेहा धूपिया का कहना है कि उनकी जिंदगी में कुछ वक्त ऐसे रहे हैं, जब ट्रोलिंग का उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन कुछ ऐसे भी पल रहे हैं, जब वह इनसे बेहद बुरी तरह से प्रभावित हुईं। उनका कहना है कि बिना किसी गलती के किसी को भी ट्रोल होना या अपमानित होना या परिवार को लेकर उल्टी-सीधी बातें कहे जाना पसंद नहीं।

हाल ही में नेहा को उनकी एक टिप्पणी या कमेंट के चलते काफी ज्यादा ट्रोल किया गया। रोडीज के ऑडिशन के लिए आए एक पुरुष प्रतिभागी को नेहा ने उस वक्त खरी-खोटी सुनाई, जब उसने एक लड़की के साथ अपने रिश्ते की बात की। लड़के ने कहा कि उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया, वह उसके साथ-साथ पांच और लड़कों से भी बात करती थी और इसका पता लगने पर उसने लड़की को थप्पड़ भी मारा। इस पर नेहा भड़क गई थीं और उन्होंने जमकर लड़के की क्लास भी ली, जिससे दर्शकों को लगा कि नेहा लड़की की गलतियों पर पर्दा डाल रही हैं।

ट्रोलिंग के उस वाक्ये को याद करते हुए नेहा ने आईएएनएस को बताया, “किसी को भी ट्रोल होना पसंद नहीं। इस बात से दूर भागना आसान नहीं है कि आपकी बिना किसी गलती के आपको अपमानित किया जा रहा है। लोग न सिर्फ आपको नीचा दिखा रहे हैं, बल्कि आपकी निजी जिंदगी और परिवार पर भी फब्तियां कस रहे हैं।”

वह आगे कहती हैं, “मैंने बस अपना एक पक्ष लिया और मुझे जो कुछ भी कहना था, उस पर मैंने अपना बयान दे डाला, तो मुझे नहीं लगता कि मेरे पास कहने के लिए कुछ और था। रही बात क्या मैं हमेशा घरेलू हिंसा के खिलाफ खड़ी रहूंगी? तो हां मैं रहूंगी।”

क्या ट्रोलिंग से वह प्रभावित होती हैं, इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, “हां, कभी-कभी ऐसा होता है और कभी-कभी आपकी चमड़ी इतनी मोटी हो जाती है कि इन सबका कोई फर्क ही नहीं पड़ता है।”

काम की बात करें, तो नेहा ने मशहूर एडवेंचर रिएलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज रिवॉल्यूशन’ के 17वें सीजन के ‘गैंग लीडर’ के रूप में अपनी वापसी की है।

कोविड-19 के चलते जारी लॉकडाउन को देखते हुए हाल ही में इसके पहले वर्चुअल ऑडिशन को आयोजित किया गया था।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading