September 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

बलूचिस्तान आतंकी हमलों में 7 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

QUETTA (PAKISTAN), Jan. 10, 2020 (Xinhua) — A security member stands guard at the blast site in Quetta, Balochistan province, Pakistan, on Jan. 10, 2020. A blast hit a mosque in Quetta on Friday night, killing at least 14 people and injuring 20 others, a senior police officer said. (Photo by Asad/Xinhua)

क्वेटा, 19 मई | पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग आतंकी हमलों में सात सैनिक मारे गए हैं। ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

डॉन न्यूज ने बताया कि आईएसपीआर के बयान के अनुसार, आतंकवादियों ने माच में ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज’ (आईईडी) का इस्तेमाल करते हुए फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) के एक वाहन को निशाना बनाया, जिसमें पाकिस्तान के छह सैनिक मारे गए।

वहीं, केच में दूसरा हमला हुआ, जिसमें आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैनिक मारा गया।

इस महीने की शुरुआत में, पाकिस्तान-ईरान सीमा के पास एक आईईडी से वाहन को निशाना बनाए जाने के बाद फ्रंटियर कॉर्प्स के पांच सैनिकों और एक अधिकारी की मौत हो गई थी।

अन्य ख़बरें

भारत ने पाकिस्तान हाई कमीशन के कार्यवाहक राजदूत को किया तलब, नौसेना यूनिट्स के गैर पेशेवर आचरण पर जताया ऐतराज

Newsdesk

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव पेश

Newsdesk

भारत के साथ एफटीए को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर पीएम लक्सन ने जताई खुशी, दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading