September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कोटकासा में ग्रामीणों ने चलाया नशामुक्ति अभियान

महुआ की कच्ची शराब बनाने वालों को दी सख्त हिदायत, महिलाओं ने नारेबाजी कर ग्रामीणों को किया जागरूक_
कुरई – बादलपार चौकी क्षेत्र के ग्राम कोटकासा में ग्रामीणों ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ अभियान चलाया। गांव को शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों से मुक्त करने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि गांव में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन, निर्माण और बिक्री को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।

अभियान के दौरान ग्रामीणों ने विशेष रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने वालों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में गांव में शराब का निर्माण नहीं किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि नशे की आदत से परिवारों और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए गांव को नशामुक्त बनाने के लिए सभी ग्रामीणों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।

इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने नशे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों को जागरूक किया। महिलाओं ने कहा कि गांव में नशे का चलन समाप्त होने से परिवारों में शांति और बच्चों के भविष्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नशे से दूर रहें और अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करें।

नशामुक्ति अभियान के दौरान बादलपार चौकी प्रभारी इंजन सिंह मार्सकोले सहित पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने गांव को नशामुक्त रखने के लिए सामूहिक संकल्प लिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि आगे भी गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी रखा जाएगा और नशे से जुड़ी गतिविधियों को रोकने के लिए प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग किया जाएगा।

ग्राम कोटकासा में ग्रामीणों की इस सामूहिक पहल को गांव को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए संदेश दिया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading