26.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सिद्धू के इस्तीफे के बाद अमरिंदर ने कहा, वह स्थिर व्यक्ति नहीं

चंडीगढ़, 28 सितम्बर (आईएएनएस)| पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर चुटकी लेने का मौका न चूकते हुए पंजाब के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके अमरिंदर सिंह ने उनका नाम लिए बिना उन्हें एक अस्थिर व्यक्ति बताया। सिद्धू के इस्तीफे के बाद अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, “मैंने आपसे ऐसा कहा था.. वह स्थिर व्यक्ति नहीं हैं और सीमावर्ती राज्य पंजाब के लिए फिट नहीं हैं।”

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के मंत्रिमंडल के पहले विस्तार से नाखुश सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन उन्होंने कहा कि वह पार्टी में बने रहेंगे।

चन्नी द्वारा अपने कैबिनेट सहयोगियों को विभागों के आवंटन की घोषणा के एक घंटे बाद सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने इस्तीफे की घोषणा की।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे में सिद्धू ने लिखा, “मैं समझौता नहीं कर सकता हूं। समझौता करने से शख्सियत खत्म हो जाती है। मैं पंजाब के भविष्य के साथ समझौता नहीं कर सकता हूं।”

उन्होंने कहा, “इसलिए, मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। कांग्रेस की सेवा करना जारी रखूंगा।”

प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभालने के करीब ढाई महीने के बाद सिद्धू ने इस्तीफा दिया है।

पता चला है कि सिद्धू अपनी पसंद के विधायकों को विस्तारित मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने और नए महाधिवक्ता ए. पी. एस. देओल की नई नियुक्ति से नाराज थे।

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से अमरिंदर सिंह सार्वजनिक रूप से यह कहकर सिद्धू पर निशाना साध रहे हैं कि अगर सिद्धू चुनाव लड़ते हैं तो वह उन्हें हराने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। सिंह ने कहा है कि वह ऐसे ‘खतरनाक आदमी’ से देश को बचाने के लिए कोई भी बलिदान देने के लिए तैयार हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले सप्ताह मीडिया साक्षात्कारों की एक श्रृंखला में कहा था, “वह (सिद्धू) राज्य के लिए खतरनाक हैं।”

अन्य ख़बरें

देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें: पीएम

Newsdesk

मनसुख मांडविया ने जापान में किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

Newsdesk

मात्र 250 रुपए से संवार सकते हैं बच्चे का भविष्य! जानिए एनपीएस वात्सल्य स्कीम में क्यों बढ़ रही निवेशकों की रुचि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading