38.7 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
खेल

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा, विलियम्सन की कप्तानी को कोई खतरा नहीं

Christchurch: New Zealand captain Kane Williamson on Day 3 of the 2nd Test match between India and New Zealand at the Hagley Oval cricket ground in Christchurch, New Zealand on March 2, 2020.

वेलिंग्टन, 20 मई | न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि केन विलियम्सन की टेस्ट कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है और उनकी जगह टॉम लाथम को क्रिकेट के इस सबसे लंबे प्रारुप की कप्तानी सौंपी जा सकती है। आस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से सूपड़ा साफ होने के बाद विलियम्सन की कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे और कुछ लोगों का कहना था कि तीनों प्रारुप में कप्तानी करने के कारण उनके ऊपर ज्यादा बोझ पर रहा है।

क्राउड गोज वाइल्ड के प्रसारणकर्ता जेम्स मैक्ओनी ने हाल में दावा किया था कि टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड लाथम को टेस्ट टीम की कप्तानी बनाना चाहते हैं और उनकी योजना कप्तान बदलने की है।

वाइल्ड ने कहा था, ” केन विलियम्सन की टेस्ट कप्तानी को खतरा है। कोच स्टीड लाथम को टेस्ट कप्तान बनाने के पक्ष में हैं। इससे केन के लिए टी 20 की कप्तानी करना आसान होगा और उन पर वर्कलोड का ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ेगा।”

हालांकि अब न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इन दावों को खारिज कर दिया है। न्यूजीलैंड हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, टीम के एक प्रवक्ता ने न्यूजहब से कहा, ” इस दावे में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है कि केन की कप्तानी को खतरा है। ”

आस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से सूपड़ा साफ होने के बाद न्यूजीलैंड को भारत के हाथों अपने घर में ही पांच मैचों की टी 20 सीरीज में 0-5 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद हालांकि टीम जीत की पटरी पर लौट आई थी और उसने वनडे तथा टेस्ट सीरीज में भारत को मात दी थी।

अन्य ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप: बौलेम के गोल ने दिलाया कतर को विदेशी धरती पर पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा स्विट्जरलैंड के खिलाफ मुकाबला

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: कैम्पबेल की दमदार पारी, रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराया

Newsdesk

‘वे काफी प्रभावशाली रहे,’ डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 6 विकेट, कप्तान गिल ने सराहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading