April 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

छत्तीसगढ़ के व्यक्ति ने हैदराबाद मेट्रो स्टेशन से कूदकर जान दी

हैदराबाद, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ के एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने दिलसुखनगर में हैदराबाद मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात दिलसुखनगर स्टेशन की पहली मंजिल से शख्स ने छलांग लगा दी। उसे गंभीर चोटें आईं और सरकार द्वारा संचालित उस्मानिया जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कोवाकोंडा निवासी भीमा के रूप में हुई है। वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था।

पुलिस को अंदेशा है कि युवक मानसिक संतुलन खो बैठा था। वह मेट्रो स्टेशनों पर घूम रहा था और गुरुवार को वह दिलसुखनगर स्टेशन आया।

मलकपेट थाना पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के भिंड में आमने-सामने बाइक की टक्कर, दंपती समेत तीन की मौत

Newsdesk

बिहार सरकार तीन लोग चला रहे हैं, कैबिनेट विस्तार न होने पर तेजस्वी यादव का एनडीए पर तंज

Newsdesk

निगमायुक्त ने रांझी क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading