May 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

4 दिनों से लापता डीजे संचालक का कुएं में मिला शव, सोने की बात कहकर निकला घर से


अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के करनपठार थाना क्षेत्र के पडरीखार गांव में मंगलवार को कुएं में शव मिला जिसकी पहचान पडरीखार निवासी 19 वर्षीय हेमंत कुमार सिंह जो 25 अप्रैल से लापता था। पुलिस ने बुधवार को शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक के बड़े भाई लवकेश सिंह ने बताया कि हेमंत 25 अप्रैल को एक शादी समारोह में डीजे बजाने गया था। रात में वह सड़क किनारे बने अपने दूसरे घर में सोने की बात कहकर समारोह से निकला था। इसके बाद 26 अप्रैल की सुबह से वह दिखाई नहीं दिया। शुरुआत में परिजनों ने सोचा कि हेमंत डीजे के काम के सिलसिले में आसपास के गांव गया होगा। हालांकि, 28 अप्रैल को जिस घर में युवक ने डीजे बजाया था, उसी घर की कुछ किशोरियां सड़क से 100 मीटर दूर स्थित कुएं पर नहाने गईं। वहीं उन्होंने युवक का शव कुएं में देखा। स्थानीय ग्रामीण बहादुर सिंह ने मंगलवार शाम करनपठार थाना पुलिस को कुएं में शव दिखने की सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस रात 10 बजे गांव पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर बेनीबारी स्वास्थ्य केंद्र ले गई थी।
थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार बड़करे ने बताया कि शव काफी सूज गया था, जिस कारण शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं दिख रहे थे। परिजनों ने युवक के किसी से विवाद होने की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

मुंबई: ‘ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक’ में एनसीबी को बड़ी कामयाबी, 1745 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त

Newsdesk

एम पी ट्रांसको  के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य

Newsdesk

वैशाख पूर्णिमा पर नर्मदा तटों में उमड़ा आस्था का सैलाब,सुबह तडक़े से ही शुरू हो गया स्नान करने का सिलसिला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading