21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

फराह खान कुंदर की बेटी अन्या ने जीता पेटा इंडिया अवॉर्ड

मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)| बाल दिवस (14 नवंबर) पर मशहूर बॉलीवुड फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान कुंदर की 13 वर्षीय बेटी अन्या कुंदर को पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा। उन्हें यह कोरोना महामारी के दौरान बेघर जानवरों की मदद करने के लिए दिया जा रहा है। सड़को पर घूमने वाले जानवर अपने खाने के लिए वहां के रेस्तरां के कचरे पर निर्भर होते हैं, लेकिन कोरोनावायरस लॉकडाउन के वक्त सब बंद होने के कारण जानवर सड़को पर संघर्ष करते नजर आए। अन्या ने मशहूर हस्तियों के पशुओं के स्केच बनाकर 1,000 रुपये में दान कर जानवरों की मदद की। उसने पेटा इंडिया सहित कई पशु कल्याण चैरिटी के लिए 4 लाख रुपये जुटाए।

अन्या ने मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना परिसर में सामुदायिक जानवरों को खिलाने में भी मदद की और अपनी मां के साथ मिलकर लोगों को इन जानवरों को भोजन, पानी, स्नेह और पशु चिकित्सा देखभाल देकर उनकी मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया। दोनों ने भारतीय कुत्ते ‘गुलाब’ और ‘जामुन’ को भी गोद लिया।

पेटा इंडिया की एसोसिएट डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन एंड यूथ आउटरीच पूजा महाजन ने कहा, “सिर्फ 13 साल की उम्र में अन्या ने कमजोर समुदाय के कुत्तों पर जबरदस्त प्रभाव डाला है। इस बाल दिवस, पेटा इंडिया उन्हें सभी जानवरों की मदद करने के लिए सम्मान देना चाहती है।”

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading