20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

भिवंडी में सलमान खान के आने की अफवाह से जुटी भीड़

Salman Khan’s friends from the film industry said this about his fans.

ठाणे (महाराष्ट्र), 21 मई | बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के ठाणें जिले के भिवंडी शहर में आने की अफवाह के बाद शहर में हजारों लोग सड़क पर इकट्ठा हो गए। भिवंडी के खांडुपड़ा इलाके में बुधवार शाम को यह घटना हुई। इस इलाके में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक रहते हैं और इस समय रमजान महीने के दौरान उनके रोजे चल रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम अचानक एक अफवाह उड़ी कि सलमान खान लोगों में राहत सामग्री बांटने यहां आ रहे हैं। यह बात जंगल की आग की तरह फैल गई और उनके सैकड़ों उत्साहित प्रशंसक घरों से बाहर आ गए।

वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को यह समझाने के लिए कड़ी मशक्कत की कि इलाके में किसी भी सेलिब्रिटी की कोई यात्रा निर्धारित नहीं है और लॉकडाउन के मद्देनजर वे तुरंत घर लौट जाएं।

अंत में निराश भीड़ वहां से तितर-बितर हुई। अब पुलिस उन भ्रामक संदेशों को फैलाने वाले शरारती लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने पहले से ही दबाव में चल रहे सुरक्षा बलों पर और दबाव डाला।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading