31.6 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

कराची में रिहाइशी इलाके पर गिरा पीआईए का विमान, कई मकान ध्वस्त

A Pakistan International Airlines (PIA) plane crashed in a residential area in Karachi near the city’s Jinnah International Airport on Friday, an official of the flag carrier has confirmed. The crash took place in the city’s Model Colony area. PIA spokesperson Abdul Sattar confirmed the crash and added that the flight A-320 was carrying 90 passengers and eight crew members. It was flying from Lahore to Karachi.

कराची, 22 मई | पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में एक भीषण हादसे में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का विमान एक रिहाइशी इलाके पर गिर गया। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान कराची के जिन्ना एयरपोर्ट के पास की घनी आबादी वाली माडल कालोनी में गिरा है। इससे रिहाइशी इलाके में भारी नुकसान हुआ है। अभी तक कम से कम चार मकानों के खाक हो जाने की खबर मिली है।

दुर्घटनाग्रस्त विमान में चालक दल के आठ सदस्य और 99 मुसाफिर सवार थे। अभी अधिकारियों ने इनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने बताया कि ए320 एयरबस लाहौर से कराची आ रही थी।

हादसे की जगह से धुएं का भारी गुबार उठते देखा गया है।

राहत और बचाव के काम में पाकिस्तानी सेना नागरिक प्रशासन की मदद कर रही है। सिंध के स्वास्थ्य मंत्री ने कराची के सभी अस्पतालों में आपातकाल का ऐलान कर दिया है।

अन्य ख़बरें

नीस में भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी बोले-यह सम्मान बेहद यादगार

Newsdesk

स्लोवाकिया में भारतीय समुदाय ने कहा- पीएम मोदी का दौरा सकारात्मक संकेत

Newsdesk

आयतुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 9 जुलाई को होगा, मशहद में दफनाए जाएंगे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading