40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अम्फान से प्रभावित लोगों के लिए मेरी प्रार्थनाएं व प्यार: शाहरुख

shah rukh khan.

मुंबई, 22 मई | बॉलीवुड अभिनेता और पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान ने राज्य में तबाही मचाने वाले चक्रवाती तूफान अम्फान से प्रभावित लोगों के लिए चिंता व्यक्त की है। तूफान ने ओडिशा के कुछ हिस्सों को भी प्रभावित किया है। शाहरुख ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “बंगाल और ओडिशा में चक्रवात अम्फान की तबाही से प्रभावित लोगों के लिए मेरी प्रार्थना, सांत्वना और प्यार। खबर ने मुझे बहुत खालीपन महसूस कराया है। उनमें से हर कोई मेरा अपना है। मेरे परिवार की तरह। हमेंोरीक्षा की घड़ी में मजबूत रहना चाहिए जब तक कि हम फिर से एक साथ मुस्कुरा न सकें।”

अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों के लिए अपनी चिंता व्यक्त की है।

चक्रवाती तूफान अम्फान ने बुधवार दोपहर को पश्चिम बंगाल में दस्तक दी थी और भारी बारिश के साथ 155 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी नुकसान पहुंचाया। सूत्रों के अनुसार चक्रवात के कारण करीब 80 लोगों की जान गई है।

अन्य ख़बरें

सुशांत की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बहन श्वेता, बोलीं- ‘मैं उनके जाने को नहीं बल्कि जीने के तरीके को याद करती हूं’

Newsdesk

‘गदर’ के तारा सिंह ने दर्शकों से ऐसा रिश्ता जोड़ा जो वक्त के साथ और मजबूत हुआ: सनी देओल

Newsdesk

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading