November 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सुहाना को अनन्या की तरफ से खास बर्थ डे विश

Suhana Khan gets a ‘nostalgic’ b’day wish from buddy Ananya Panday.

मुंबई, 22 मई | बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली बेटी सुहाना आज 20 साल की हो गई हैं और इस खास मौके पर उनकी करीबी दोस्त अनन्या पांडे ने उन्हें एक बेहद ही खास अंदाज में विश किया। अनन्या ने सुहाना के साथ वाली एक पुरानी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए इसके साथ लिखा, “मैं दो चीजें सबसे ज्यादा मिस कर रही हूं – एक है बाहर जाना और दूसरी सुहाना!!! 20वां जन्मदिन मुबारक हो सु, लेकिन तुम हमेशा मेरी छोटी बेबी ही रहोगी।”

अनन्या द्वारा साझा की गई एक दूसरी तस्वीर में सुहाना उनके कंधे पर चढ़ी नजर आ रही हैं।

इसके साथ अनन्या ने लिखा, “हमेशा तुम्हारा सहारा मिला।”

सुहाना ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “हाहाहा, यह तस्वीर उतनी भी बुरी नहीं है। मैं भी तुमसे प्यार करती हूं। धन्यवाद। मुझे भी तुम्हारी याद आ रही है।”

सुहाना आज कल फिल्म निर्माण की पढ़ाई करने के चलते न्यूयॉर्क में हैं, लेकिन इन दिनों वह अपने परिवार संग मुंबई में रह रही हैं।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment