35.3 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

फ्रांस के अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों की भर्ती में गिरावट

(200418) — CANNES (FRANCE), April 18, 2020 (Xinhua) — A woman wearing a face mask walks across a street in Cannes, France, on April 18, 2020. A further 642 people had died of COVID-19 in the past 24 hours in France, raising the country’s death toll to 19,323, official data showed on Saturday. (Photo by Serge Haouzi/Xinhua)

पेरिस, 23 मई | फ्रांस के अस्पतालों में कोरोनावायरस संक्रमण से ग्रस्त हुए मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट के साथ ही फ्रेंच हेल्थ सर्विस पर पड़े दबाव में कमी आई है। आधिकारिक डेटा से इस बात की जानकारी मिली। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को जारी हुए आधिकारिक डेटा के हवाले से कहा, “200 मरीजों की दैनिक गिरावट के साथ वर्तमान में कुल 17 हजार 383 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।”

हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा, “अस्पताल में भर्ती कुल मरीजों में से 1 हजार 701 को इंटेंसिव केयर में रखा गया है। पिछले 24 घंटों में इसमें भी 44 मरीजों की दैनिक गिरावट देखी गई है।”

देश में महामारी के शुरू होने के बाद से अब तक 1 लाख 38 लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है, जिनमें से उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हुए 64 हजार 209 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि कुल मिलाकर कोविड-19 से जुड़ी मौतों का आंकड़ा सोमवार को अपडेट किया जाएगा। हालांकि, फ्रांस में गुरुवार तक कोरोनावायरस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 28 हजार 215 दर्ज की गई थी।

अन्य ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप: बौलेम के गोल ने दिलाया कतर को विदेशी धरती पर पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा स्विट्जरलैंड के खिलाफ मुकाबला

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: कैम्पबेल की दमदार पारी, रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराया

Newsdesk

‘आपका एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है’, विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा नेताओं की अपील

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading