September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

गोवा में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 5 संदिग्ध मामलों को लेकर दहशत न फैलाए मीडिया : मुख्यमंत्री

पणजी, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)| गोवा में ओमिक्रॉन कोरोना वेरिएंट के 5 संदिग्ध मामलों की पहचान होने के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मीडिया से दहशत न फैलाने के लिए कहा है, साथ ही राज्य के 1.20 लाख निवासियों से भी आग्रह किया है कि वह कोरोनावायरस के लिए दूसरा टीका लगवाएं। सावंत ने कहा, “उन्हें ओमिक्रॉन संदिग्ध बताकर राज्य में दहशत की स्थिति पैदा न करें। मैं स्थिति पर लगातार नजर रख रहा हूं।”

रूसी और जॉर्जियाई नागरिकों सहित 5 लोगों में ओमिक्रॉन जैसे लक्षण पाए गए हैं, लेकिन ये कोरोना नेगेटिव पाए गए हैं।

वे एक मालवाहक जहाज पर सवार थे जो दक्षिण अफ्रीका से चला था और वर्तमान में 18 नवंबर से गोवा के मोरमुगाओ पोर्ट ट्रस्ट में है।

5 नाविकों में से 4 को सरकार द्वारा सुविधा में छोड़ दिया गया है, जबकि एक बंदरगाह पर लंगर डाले हुए जहाज पर आइसोलेशन में है।

उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट के लिए पुणे की एक सुविधा में भेजे गए हैं।

सावंत ने 1.20 लाख गोवावासियों से भी टीका लगावाने का आग्रह किया है।

“इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम सावधानी बरतना चाहते हैं, लेकिन हमें दहशत की स्थिति पैदा नहीं करनी चाहिए। 1.20 लाख गोवावासियों ने दूसरी खुराक नहीं ली है। उन्हें खुराक लेनी चाहिए। हम 19 दिसंबर तक गोवा को 100 प्रतिशत टीकाकरण राज्य घोषित करना चाहते हैं। यह हमारा लक्ष्य है, लोगों को इसे हासिल करने में हमारी मदद करनी चाहिए।”

मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए 19 दिसंबर को गोवा पहुंचेंगे।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- ‘आपने स्थापित किए सुशासन के नए प्रतिमान’

Newsdesk

पी चिदंबरम समेत पांच कांग्रेस सांसदों ने संसद में यूपीआई के लिए एमडीआर ढांचे का समर्थन किया

Newsdesk

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ओम बिरला और राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading