40.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बीना) मंत्री के काफिले में शामिल वाहन ने मारी टक्कर

बीना,13 दिसम्बर (आरएनएस)। बीना के विधायक महेश राय के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के काफिले में शामिल पुलिस के वाहन की टक्कर से रविवार सुबह करीब 11.30 बजे ग्राम गढ़ा पड़रिया निवासी बाइक सवार दो लोग राजकुमार प्रजापति (26) व पुरुषोत्म प्रजापति (33) घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय उन्हें सड़क पर पड़ा छोड़ मंत्री का काफिला आगे निकल गया। दोनों घायल सड़क पर करीब 20 मिनट तक तड़पते रहे। काफी देर बाद दोनों घायलों को एक स्थानीय कार चालक की मदद से अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया गया है। उधर, थाना प्रभारी कमल निगवाल का कहना है कि घायलों का बयान लेने के लिए स्टाफ को भेजा गया हे। अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि जिस गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार घायल हुए, वह मंत्री के काफिले में शामिल थी। मामले की जांच की जारही है।

अन्य ख़बरें

प्रकाशनार्थ
शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह

Newsdesk

गेहूं उपार्जन हेतु आवश्यक प्रबंध और कार्यवाही समय पर सुनिश्चित करें-  संभागायुक्‍त

Newsdesk

बिना किसी बड़े चेहरे के इस मराठी फिल्म ने की थी 25 गुना ज्यादा कमाई, तोड़े दिए थे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading