31.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

शिकागो में मेमोरियल डे वीकेंड के दौरान हुई गोलीबारी में 10 की मौत

(200209) — CHICAGO, Feb. 9, 2020 (Xinhua) — Photo taken on Feb. 9, 2020 shows the building of Chicago Police Department near Chinatown of Chicago, the United States. One person was arrested after two men were shot to death during a robbery that happened early Sunday morning in Chinatown on the south side of Chicago. (Xinhua/Wang Ping)

शिकागो, 26 मई | शिकागो में मेमोरियल डे वीकेंड के दौरान हुई गोलीबारी में दस लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हो गए। शहर के मेमोरियल डे सप्ताहांत के दौरान 2015 के बाद से यहां हुई यह दूसरी सबसे बड़ी घटना है। पूर्व में हुई गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हुई थी।

द शिकागो सन टाइम्स की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, स्टे एट होम के आदेश के बावजूद हॉलिडे वीकेंड में हुई मौत का आंकड़ा पिछले साल की तुलना की संख्या को पार कर गया। एक वर्ष पूर्व गोलीबारी में सात लोगों की मौत हुई थी और 34 अन्य घायल हुए थे।

वहीं, वर्ष 2018 में सात मौत और 30 घायल, वर्ष 2017 में छह मौत और 44 घायल और वर्ष 2016 में यह आंकड़ा 6 मौतों और 56 घायलों का था।

पुलिस ने कहा, “सबसे घातक शूटिंग सोमवार शाम को गारफील्ड पार्क में वेस्ट साइड पर हुई। लगभग 8.30 बजे 45 और 52 वर्षीय दो आदमी फुटपाथ पर खड़े थे। तभी व्हाइट सेडान में किसी ने गोली चलाई।”

पुलिस ने कहा कि 45 वर्षीय व्यक्ति के सिर और शरीर के अन्य स्थान पर गोली मारी गई थी। बाद में स्ट्रोगर अस्पताल लाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि अन्य वृद्ध व्यक्ति के पैर में गोली लगी और उसे माउंट सिनाई अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत ठीक है।

गौरलतब है कि पिछले वीकेंड में पूरे शहर में हुई बंदूक हिंसा में छह लोग मारे गए थे, जबकि 32 अन्य घायल हो गए थे।

अन्य ख़बरें

अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों पर लगा नौसैनिक प्रतिबंध हटाया: ईरान उप विदेश मंत्री

Newsdesk

-7 सम‍िट में पीएम मोदी-स्टार्मर की मुलाकात, व्यापार से एआई तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Newsdesk

चाकूबाजी में घायल नाबालिग जॉनसन की मौत, दो नाबालिग हिरासत में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading