21.3 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अब एनिमेटेड सीरीज में देखने को मिलेगी ‘दबंग’

Salman Khan’s ‘Dabangg’ gets an animated series. (File Photo)

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)| सुपरस्टार सलमान खान की मशूहर फिल्म फ्रैंचाइजी ‘दबंग’ अब एक एनिमेटेड सीरीज के रूप में दिखाए जाने के लिए तैयार है। सीरीज में सुपर कॉप चुलबुल पांडे (सलमान खान द्वारा निभाया गया किरदार) सहित छेदी सिंह (सोनू सूद द्वारा निभाया गया किरदार), रज्जो (सोनाक्षी सिंह) और प्रजापति जी (दिवंगत विनोद खन्ना द्वारा निभाया गया किरदार) भी एनिमेटेड अवतार में नजर आएंगे।

सलमान के भाई और ‘दबंग’ सीरीज के निर्माता अरबाज खान ने कहा, “‘दबंग’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह से एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है और इस फ्रैंचाइजी के विस्तार के लिए अगला बेहतर व तार्क कदम एनिमेशन के क्षेत्र में प्रवेश करना है। यह माध्यम कहानी को बताने के साथ अपनी रचनात्मक स्वतंत्रता के लिए बेमिसाल है और अब इसके साथ ही कहानी की बारीकी पर भी ध्यान दे सकते हैं। चुलबुल पांडे का किरदार अपने आप में ही काफी है और एनिमेशन के साथ उसके कुछ ऐसे एडवेंचर्स को भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिसे दर्शकों ने पहले कभी देखा होगा।”

एनिमेशन स्टूडियो कॉस्मोस – माया को इस आगामी परियोजना के निर्माण करने के अधिकार मिले हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading