इंदौर,20 दिसम्बर (आरएनएस)। इंदौर ने स्वच्छता में बेहतरीन कार्य किया है। हमें शहर में कहीं भी कचरा दिखाई नहीं दिया और न ही कोई अवैध होर्डिंग्स-बैनर लगे दिखे। इंदौर में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के साथ स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य किया गया है। ये बातें गत दिवस ग्वालियर के निगमायुक्त किशोर कान्याल ने कही। वे ग्वालियर निगम के 20 अधिकारियों के दल केसाथ इंदोर की सफाई व्यवस्था देखने आए थे।


