27.8 C
Jabalpur
May 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइमहेडलाइंस

कराची में नए साल के जश्न में हुई गोलीबारी, एक की मौत, 17 घायल

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)| कराची में नए साल की पूर्व संध्या पर भारी गोलाबारी हुई, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की जान चली गई और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और अधिकारियों की चेतावनी के बीच 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये जानकारी जियो न्यूज से सामने आई है। जश्न की गोलीबारी पर प्रतिबंध के बावजूद कराची शुक्रवार की रात गोलियों और आतिशबाजी से गूंज उठा।

हालांकि अधिकारियों ने उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोपों की चेतावनी दी थी, इस बार हताहतों की संख्या पिछले साल की तुलना में ज्यादा है, जब महानगर में केवल 4 व्यक्ति घायल हुए थे।

अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार, गोलियों की चपेट में आने से कुल 18 लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने कहा कि ख्वाजा अजमेर नगर में इलाज के दौरान 11 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई।

छह को कोरंगी के जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर, चार को अब्बासी शहीद अस्पताल, तीन को सिविल अस्पताल और दो को सिंध के सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

उत्तरी नजीमाबाद के कोहिस्तान चौक के पास गोली लगने से एक 10 वर्षीय लड़की इकरा भी घायल हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा, हवाई फायरिंग की शिकायतों पर मामले दर्ज किए गए हैं और हवाई फायरिंग के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर कराची के आसपास लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

अन्य ख़बरें

परमाणु हथियारों पर बहस से बढ़ सकता है तनाव: रूस

Newsdesk

हंता वायरस संकट: स्पेन पहुंचे जहाज के दो भारतीय क्रू मेंबर पूरी तरह स्वस्थ, नीदरलैंड भेजे गए

Newsdesk

पाकिस्तान में तेजी से बढ़ती आबादी से बुनियादी सेवाओं पर दबाव बढ़ा : रिपोर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading